फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में महिला सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश दिया

विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में स्वयंसेवकों को सुरक्षा के प्रति संबोधित करते मुख्य अतिथि स्रोत मंदिर
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का पांचवां दिन योगाभ्यास से शुरू हुआ। स्वयंसेवियों ने दिनभर अनुशासन और सहभागिता का परिचय दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ओमपाल सिंह पंवार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। पंवार ने छात्राओं को सजग रहने और अधिकारों की जानकारी रखने पर बल दिया। उन्होंने आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस सहायता लेने की सलाह दी। सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी। चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्रो. अनिल पवार ने रचनात्मक कार्यों की सराहना की। सायंकालीन सत्र में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतिया हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें