फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में स्वाइन फ्लू का कहर : स्वाइन फ्लू के 31 नए मरीज, 3 डॉक्टर भी शामिल

Sun, 27 Aug 2017 02:38 PM IST
amar ujala meerut
विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन
 तीन डॉक्टरों समेत स्वाइन फ्लू के 31 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेरठ के 26 हैं, जबकि पांच दूसरे जिलों से हैं। मेरठ में अब तक 181 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को जिन लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें मेरठ से सुनील निवासी राजेंद्र नगर, ललिता निवासी हाइडिल कालोनी, चार वर्षीय आध्या निवासी शीलकुंज रुड़की रोड, जाकिर निवासी श्यामनगर, सात वर्षीय आरध्या निवासी सुभाष नगर, सुनीता सिंह निवासी मेडिकल, अनमोल त्यागी निवासी प्रभात नगर, एक वर्षीय कन्हैया निवासी मोदीनगर, चार वर्षीय फातिमा निवासी गंगानगर हैं।

इनके अलावा डॉ. अनुरिता सिंह दिव्य ज्योति हॉस्पिटल, डॉ. पीपीएस चौहान निवासी सम्राट एंकलेव गढ़ रोड हैं। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल की लैब से अब तक 552 सैंपल में से 232 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 54 लोग दूसरे जिलों के हैं। यहां से मेरठ के 178 लोगों को पुष्टि हुई है, जबकि मेरठ के तीन मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई है। अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें