फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को जर्सी वितरित की

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राईमरी विद्यालय कासमपुर माछरा पर विद्यालय के अध्यापकगण, पूर्व ब्लॉ? - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
माछरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राइमरी विद्यालय कासमपुर माछरा में 216 छात्र-छात्राओं को पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी ने जर्सी वितरित की। वहीं छात्र-छात्राओं को लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी परिसर में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राइमरी विद्यालय कासमपुर स्थित हैं। माछरा ब्लॉक प्रमुख कौशल्या मावी के पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 90 छात्र- छात्राओं एवं प्राइमरी विद्यालय के 126 छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा जारी जर्सियों का वितरण किया गया। इस दौरान ब्रजवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने एवं छात्रों में भेदभाव न रहे एक ही ड्रेस लागू की है। छात्र-छात्राओं का भी कर्तव्य है कि वे मेहनत एवं लगन से पढाई करें। इतना ही नहीं विद्यालय के उपरांत अपने घर पर भी पढ़ाई करें। वहीं, विद्यालय में होनेे वाले खेलकूद में भी भाग लें क्योंकि विद्यालयों के खेलकूद से ही प्रोत्साहित होकर ही बालक आगे चलकर अच्छा खिलाड़ी बन सकते हैं।
इस दौरान एबीएसए शीशपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह मावी, प्रधानाचार्य मांगेराम, प्रेमचंद, प्रधानाध्यापिका मृदुला त्यागी, सरिता, सुनीता, प्रीति त्यागी, शालिनी, प्रभा शर्मा, मालटीन, अनुराधा, दीपक त्यागी, विवेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें