संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम मंडल में भाजपा द्वारा पांच में से तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने पर जनता कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता व मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा इस जीत पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। मुख्य अतिथि विभोर चौधरी महानगर मंत्री रहे। उन्होने कहा कि भाजपा ने बंगाल में परचम लहरा दिया है। मंडल के उपाध्यक्ष सुंदर लोधी, महामंत्री राहुल राणा,उपाध्यक्ष प्रदीप जगत सिंह, विनोद शर्मा, विजय बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद