फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिठाई व्यापारी जमा करें 30 प्रतिशत अधिक टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ने की व्यापारियों के साथ बैठक
विज्ञापन

- डेढ़ करोड़ से अधिक कारोबार करने वाले व्यापारी कराएं सामान्य योजना में पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिन व्यापारियों का सालाना कारोबार डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का है और समाधान योजना में पंजीकृत हैं, वे एक माह के अंदर सामान्य योजना में पंजीकरण करा लें नहीं तो कार्रवाई होगी। इसकी चेतावनी राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त हरिनाथ सिंह ने व्यापारियों को दी। वह मंगलवार को मंगल पाण्डेय नगर स्थित राज्य कर विभाग भवन में मिठाई कारोबारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बार वे पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत बढ़ाकर टैक्स जमा करें और बिक्री का शत प्रतिशत बिल जारी करें।
बैठक में अपर आयुक्त ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए समाधान योजना संचालित है। इस योजना में वही व्यापारी आते हैं, जिनका सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये तक होता है। इससे अधिक टर्नओवर होने पर सामान्य व्यापारी की तरह कर अदा करना होता है। जो व्यापारी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी पंजीकरण करा लेना चाहिए ताकि उन्हें भी मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना व समय-समय पर आने वाली अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने व्यापारियों से अपने कर का भुगतान नियमानुसार एवं समय से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर चोरी करने वाले व्यापारियों और नियमों के तहत कर का भुगतान न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ जल्द अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन उपायुक्त (प्रशासन) विक्रम अजीत ने किया। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार वर्मा, संयुक्त आयुक्त सुजीत कुमार जायसवाल, उपायुक्त अनमोल कपूर, उपायुक्त नृपेन्द्र सिंह सेंगर सहित कलकत्ता स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स जैसे प्रतिष्ठानों के मिठाई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें