दौराला। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर चौधरी व दीपक कुमार की टीम ने दौराला में मिठाई, किराना दुकानों पर छापा मारा। टीम ने अनिल मिष्ठान भंडार से गुजिया व अनिल कुमार, विनय कुमार की दुकान से मैदा के नमूने लिए। होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही।