मेरठ के सुभारती विवि में आज 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमाम बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन करने पहुंचे हैं। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता यही जीत का मंत्र है। जनता इस चुनाव में दिखा देगी कि वह पूर्ण रूप से भाजपा के साथ है।
भाजपा पूर्ण रूप से कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। विधानसभा में जीत का मंत्र है बूथ जीता, तो चुनाव जीता। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान सुभारती विश्वविद्यालय में कहीं। पश्चिम के 14 जिलों के 30 हजार बूथ अध्यक्षों को शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ट्रस्ट चला रहा है। जनता की खुशहाली सिर्फ भाजपा के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दिखा देगी कि वह पूर्ण रुप से भाजपा के साथ है।
300 से अधिक सीटों पर जीत का किया दावा
भाजपा के नेताओं को वोट देकर पूर्ण समर्थन मिलेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि कार्यकर्ता के दम पर चुनाव कोई व्यापार नहीं है यह एक मिशन है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इस मार्ग को प्रशस्त करेगा। भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष ईमानदार और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मजबूती से लगे हैं। मिशन 2022 को कार्यकर्ता मजबूती से प्राप्त करेंगे।