मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार 15 जून से योग शिविर शुरू होगा। यह शिविर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा। क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के सहयोग से स्वामी कर्मवीर जी महाराज के मार्गदर्शन में इसका आयोजन होगा। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित होता है। शिविर सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल होंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम ''''स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'''' है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शारीरिक और मानसिक लाभ प्राप्त करें। योगाभ्यास बढ़ती उम्र की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अस्थमा को रोकने में सहायक है। यह आधुनिक जीवन की व्याधियों से भी बचाता है।