फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी से जुड़े गिरोह पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मुमताज नगर निवासी शाहवेज को गिरफ्तार कर 15 लाख के मोबाइल बरामद किए थे। ये मोबाइल मुंबई, मध्य प्रदेश और यूपी के विभिन्न शहरोें से लूटे व चोरी किए गए थे। गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर शरद गोस्वामी से जुड़ने के बाद पुलिस ने अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह पर गैंगस्टर और अवैध रूप से अर्जित की गई संपित्त की कुर्की व जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी शाहवेज ने पूछताछ में बताया कि वह राहगीरों और रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों से मोबाइल लूटते और चोरी करते हैं। इनके गिरोह में पांच सदस्य हैं। गिरोह के सदस्य शाहवेज, उसका साथी शाहरुख और नदीम मुंबई, मध्य प्रदेश व प्रदेश के विभिन्न शहरों में मोबाइल लूटते व चोरी करते हैं। इसके बाद इन मोबाइलों को मेरठ लाया जाता है। इसके बाद भावनपुर के रुकनपुर निवासी शहनवाज की लिसाड़ी रोड स्थित एसआर कम्यूनिकेशन के नाम की दुकान पर लाया जाता है। यहां लैपटॉप व अनलॉक टूल सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाइल को अनलॉक कर दिया जाता है। इसके बाद पूर्वा फैय्याज निवासी मुन्ना को इन मोबाइलों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। पुलिस टीम गिरोह के सदस्य नदीम, सलीम, शहनवाज, मुन्ना और शाहरुख को तलाश रही है। शाहरुख भी शरद गोस्वामी गिरोह से जुड़ा हुआ बताया गया है। शरद गोस्वामी जेल में है।

संपत्ति कुर्क कर पीड़ितों को दिलाने का होगा प्रयास
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को तलाश किया जा रहा है। गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर के अंतर्गत अवैध कमाई से अर्जित संपित्त चिहिन्त कर कुर्क की जाएगी और बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कुर्क संपित्त को नीलाम कर पीड़ितों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें