जानीखुर्द। घाट गांव में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरूआत हुई। गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों, ग्राम प्रधान अनीता देवी, ग्राम सचिव, स्कूलों के अध्यापक व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा संवाद के माध्यम से कूड़े के प्रकार जैसे गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा व ग्रे वाटर, ब्लैक वाटर के बारे में बताया गया। इनका प्रबंधन कैसे किया जा सकता है इसकी भी जानकारी दी गई।