फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने की पहल, बाइक में लगाया फिल्टर

Tue, 29 Nov 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर परतापुर थाने में तैनात उर्दू अनुवादक ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए नया तरीका इजाद किया है। उन्होंने फिल्टर बनाया है, जिसे बाइक के साइलेंसर में लगाया है। दावा है कि एक तो बाइक आवाज नहीं करेगी और प्रदूषण भी काफी हद तक रोका जा सकता है। मात्र 1200 रुपये के खर्च में इसे लगाया जा सकता है। अन्य वाहनों पर भी इसे लगा सकते हैं।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के लखीपुरा निवासी अहसान अली परतापुर थाने में उर्दू अनुवादक हैं। उन्होंने बताया कि एक माह की मशक्कत के बाद वाहनों के साइलेंसर पर लगाने के लिए एक फिल्टर तैयार किया है, जो प्रदूषण को कम करता है। फिल्टर को लोहे की चादर से बनाया गया है, जिसमें पानी भरा है। सवा इंच मोटे पाइप को साइलेंसर से जोड़कर फिल्टर में अंदर जोड़ा गया है। पाइप वाले भाग पर अंदर की तरफ छह परत का कपड़ा लगाया गया है। धुएं और प्रदूषण को कपड़े की परत रोक लेती है। डिब्बे के आकार के इस फिल्टर में एक डॉट भी लगाई गई है, जिससे पानी फिल्टर में भरा रहेगा और वह मेन साइलेंसर के भाग की तरफ नहीं जा सकेगा। यह फिल्टर बाइक, जेनरेटर, कार, ट्रक और अन्य वाहनों में भी लगाया जा सकता है। फिल्टर एक चौकोर बॉक्स की तरह बनाया गया है, जिसमें अंदर पानी भरा जाता है। पानी भरने और निकालने के लिए बॉक्स में गोल आकार का एक ढक्कन भी है। बकौल अहसान वह प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित हुए हैं।
 

प्रदूषण बचाने के साथ आवाज भी कम
बाइक की रेस बढ़ाने पर सीधे साइलेंसर से धुआं नहीं निकलेगा। साइलेंसर से निकलने वाला धुआं बॉक्स के आकार के फिल्टर में भरे पानी से होकर निकलेगा। फिल्टर से बाइक की आवाज भी कम होगी। इसका फायदा सबसे ज्यादा जनरेटर में लगाने से होगा। क्योंकि ये ही अधिक आवाज और प्रदूषण फैलाते हैं।
विज्ञापन


छह महीने की रिसर्च
अहसान ने बताया कि कई महीने उन्होंने इस फिल्टर को बनाने में विचार किया। कुछ लोगों से इसमें मदद मांगी। छह महीने तक रिसर्च की। बाद में सभी सामान जोड़कर एक माह में इसे तैयार कर दिया। फिल्टर बॉक्स को चार खाने वाले बॉक्स के आकार में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें