फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में सुतली बम फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में सुतली बम फेंका
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट की रंजिश में आरोपियों ने पीड़ित के घर सुतली बम से धमाका कर दिया। धमाके से खिड़कियों के शीशे टूट गए।
श्याम नगर के एक परिवार ने कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि ये अक्सर क्षेत्र में आने जाने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसके चलते ही एक अप्रैल को आरोपी पक्ष के लोगों से मारपीट हुई थी। इस मारपीट और पुलिस से शिकायत करने की रंजिश में आरोपियों ने शनिवार रात पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर खिड़की पर सुतली बम रख दिया और उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धमाके साथ खिड़कियों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग उस समय जागे हुए थे। अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें