मेरठ। लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर्स फाॅर क्लीन एंड क्लाइमेट एक्शन मेरठ फोरम की ओर से मेडिकल कॉलेज में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. नीलम गौतम ने बताया कि वायु प्रदूषण से फेफडों में कैंसर हो रहा है। इसके चलते फाउंडेशन की ओर से फेफड़ों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वायु के लिए जागरूक किया जा रहा है। अंशिका कंसल ने भी कैंसर से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताया। प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता ने बताया कि वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है। डॉ. संदीप जैन ने भी स्वच्छ वायु एवं स्वच्छ वातावरण के लिए जागरूक किया। संवाद