फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्री बोले- हम भी चाहते हैं अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर

Thu, 15 Nov 2018 08:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : self
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना चाहिए, यह सभी की इच्छा है और हमारी भी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्या अध्यादेश लाना चाहिए, यह रणनीति का हिस्सा है। इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। 

विज्ञापन

 
गुरुवार को सुरेश खन्ना ने सहारनपुर में स्वच्छता महारैली का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की प्राथमिकता में विकास है। हर जनपद में विकास कराया जा रहा है। सहारनपुर में विकास की परियोजनाओं के लिए धनराशि दी जा रही है।

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं, सभी लोगों की इच्छा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अध्यादेश लाना एक रणनीतिक हिस्सा है।

वहीं, कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर चुटकी लेते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस को समाप्त कर देने की बात कही थी, लगता है राहुल गांधी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें