राजमिस्त्री सहित दो लोगों से क्राइम सीन कराया
सीओ ने घटनास्थल पर राजमिस्त्री और टाइल्स मिस्त्री को बुलाया। इन दोनों से क्राइम सीन कराया गया। दोनों लोगों से जानकारी ली कि कितने समय में पांच मीटर सुरंग खोदी गई होगी। पीयूष की दुकान से 24 दिन पहले 200 मीटर दूर गढ़ रोड पर ही सराफ हेमेंद्र राणा की दुकान में भी सुरंग करके चोरी की गई थी। वहां पर गैस कटर, ड्रील, सुरंग करने वाले औजार भी बरामद हुए थे। अब पुलिस उनकी भी जांच कर रही है।
रविवार तक खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन
पीयूष गर्ग ने भाजपा नेताओं और व्यापारियों को बताया कि एसएसपी ने सराफा बाजार में पहुंचकर रविवार तक घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर रविवार तक खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पीयूष को भरोसा दिया कि एडीजी और आईजी से लगातार बात हो रही है। इस घटना के बारे में लखनऊ में भी बात की गई है।
यह भी पढ़ें: UP: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित, अब ओलावृष्टि के आसार
प्रिया ज्वेलर्स में चोरी करने वाले का पता लगा
सीओ ने बताया कि सुरंग करके प्रिया ज्वेलर्स वाली दुकान में घुसने वाले बदमाशों का पता पुलिस ने लगा लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में तीन संदिग्ध युवक हिरासत में लिए हैं। सुरंग करने वाले एक ही गैंग से जुड़े हो सकते हैं। यह गैंग स्थानीय है या बाहरी जिले का, इसकी पड़ताल चल रही है। पुलिस ने अब दूसरे जनपद में सुरंग कर चोरी की वारदात करने वाले गैंग की भी जानकारी जुटाई है।