फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान इंस्टीट्यूट:सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच पथराव,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान इंस्टीट्यूट के सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

परतापुर। दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित दीवान इंस्टीट्यूट में सोमवार दोपहर कुंडा गांव के रहने वाले कुछ लोगों और दीवान संस्थान के सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। बाद में परतापुर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक कुंडा गांव निवासी ब्रजपाल, मोहित और गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर संस्थान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया और जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों की जमीन को जबरन संस्थान परिसर में दिखाकर अवैध कब्जा किया गया है। इस मामले को लेकर ही ग्रामीण पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने पथराव करते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। थाना परतापुर पुलिस का कहना है कि मामला शांत करा दिया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

---
दीवार करने के विवाद में कुंडा गांव में हुआ पथराव
परतापुर। कुंडा गांव में सोमवार दोपहर दीवार तोड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। हालांकि किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। कुंडा निवासी विमल अपनी पुरानी दीवार तोड़ रहा था। वहीं, गली में तिलकराम की बाइक खड़ी थी। इसी दौरान कुछ ईंट बाइक पर गिर गई, जिससे दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के परिवारों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें