फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी समय सारणी से फिर करें विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी समय सारणी से फिर करें विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

खरखौदा। विद्युत निगम ने खरखौदा क्षेत्र के जंगल की आपूर्ति का समय बदल दिया है। जिसको लेकर किसानों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को बिजौली के पूर्व प्रधान कई ग्रामीणों के साथ एसडीओ से मिले और पुराने समय सारणी के अनुसार आपूर्ति दिए जाने की मांग की।
इस बार खरखौदा क्षेत्र के कई गांवों में अच्छी बारिश नहीं देखी गई है। जिसके चलते किसानों को धान, गन्ने सहित कई फसलों को बचाने के लिए बरसात में भी ट्यूबवेलों का सहारा लेना पड़ा। किसानों के मुताबिक जंगल की विद्युत आपूर्ति का तय समय 10 घंटे है। लेकिन निगम आठ घंटे ही आपूर्ति कर रहा है। पहले रात में आपूर्ति दी जा रही थी। परंतु अचानक ही इन आठ घंटों में चार दिन व चार घंटे रात में आपूर्ति शुरू कर दी गई। जिससे किसानों की धान, गन्ने की फसल की सिंचाई ठीक नहीं हो पा रही है। आठ दिन पहले कौल गांव के किसानों ने खरखौदा उपखंड अधिकारी भरत कुमार वर्मा से शिकायत की थी। वहीं, बृहस्पतिवार को गांव बिजौली के पूर्व प्रधान प्रदीप त्यागी सहित कई किसान एसडीओ से मिले। उन्होंने चार-चार घंटे की आपूर्ति में सिंचाई पूरी नहीं होने की बात कही। किसानों ने पुराने समय सारणी से आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत लाइन चोरी हो रहीं
क्षेत्र में रात में विद्युत लाइन चोरी हो रही थीं। जिस कारण उच्चाधिकारियों से बात कर आपूर्ति का समय बदला गया। लेकिन अब किसानों की मांग है तो फिर से पुराने समय अनुसार आपूर्ति शुरू की जाएगी। भरत कुमार वर्मा, एसडीओ खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें