फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर आटे की आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की जनता को आसानी से आटा उपलब्ध कराने और कालाबाजारी नहीं होने देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया कदम कारगर सिद्ध होता दिख रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों की निगरानी में मिलों से आटा शहर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में दुकानदारों को चिह्नित कर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके वितरण से लेकर बेचे जाने तक रेट पर भी जिला प्रशासन का पहरा है। कालाबाजारी करते पकड़ा जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। रविवार को जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने रामा फ्लोर मिल, वर्धमान फ्लोर मिल एवं अशोका फ्लोर मिल पर सप्लाई इंस्पेक्टर तैनात कर दिए। आपूर्ति अधिकारियों की निगरानी में सभी चिह्नित रजिस्टर्ड दुकानदारों को पांच-पांच कुंतल आटा दिलाया गया। साथ ही गैर रजिस्टर्ड दुकानदारों को भी मांग के अनुरूप दो-दो कुंतल आटा दिया गया। जिला प्रशासन की तरफ से सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे ब्लैक न करें। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि शहर के करीब 70 दुकानदारों को आटे का वितरण दोपहर तक करा दिया। आटा मिलों को लगातार चलाया जा रहा है। गेहूं की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई दुकानदार अधिक रेट में आटा बेचता है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पर करें। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें