फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज एरिया में अफरातफरी, कर्मचारियों पर टूटी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच रहीं मजदूरों की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंडस्ट्री इलाके में फैैक्टरी मालिक मजदूरों को खाना उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। रविवार को करीब पुलिस के पास ऐसी करीब 20 शिकायतें पहुंची। यहां करीब 10 हजार मजदूर बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम 112 और 9454458044 पर लगातार कॉल आ रही हैं। रविवार को इंडस्ट्रीज इलाके से कई कॉल आईं। मजदूरों ने कहा कि फैक्टरी मालिक ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वे खाना नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने कई फैक्ट्री मालिकों से फोन पर बात भी की। फिलहाल पुलिस ही फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों और उसके परिवार के लिए खाने की व्यवस्था की। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि फैक्टरी मालिक अगर इस आपातकाल में कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं तो गलत है। फैक्टरी मालिक खुद अपने कर्मचारियों की व्यवस्था करें। अन्यथा उनके खिलाफ पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी होगी। एसएसपी ने परतापुर, ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में फैक्टरी मालिकों से संपर्क करें। फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूरों के खाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें