फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार घंटे ठप रहेगी सैनी और नंगलाशेखू बिजलीघर की आपूर्ति

Sat, 20 May 2023 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड इंचौली क्षेत्र के सैनी और नंगलाशेखू उपकेंद्र पर शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि हापुड़-सकौती 132केवी लाइन से जुड़े सैनी और नंगलाशेखू उपकेंद्र के फीडर लाइन पोल पर कार्य किया जाएगा। जिसके चलते चार घंटे के लिए दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बारह बजे के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते सिविल लाइन में गुल रही बिजली
मेरठ। मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को भी शहर में सिविल लाइन समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से शहर में कई जगहों पर पेड़ विद्युत लाइनों के ऊपर आ गए थे। शुक्रवार को पीवीवीएनएल की ओर से लाइनों के ऊपर से पेड़ों की छंटाई का कार्य किया गया। इस दौरान सिविल लाइन क्षेत्र में साकेत, सर्वोदय कालोनी, प्रभात नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के ऊपर से पेड़ों को हटाया गया। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं जागृति विहार में 11 केवी की लाइन में फाल्ट के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें