फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फुंकने से आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल फुंकने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे स्थित बिजलीघर का केबल फुंकने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। बिजलीघर पर 10 एमवीए की दो मशीनें लगी हुई हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे मशीन नंबर वन के केबल में अचानक उठी चिंगारी से केबल फुंक गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ता बार-बार बिजली आपूर्ति बहाली की मांग करते रहे। इस संबंध में जेई राजेंद्र सिंह का कहना है कि शाम 4 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई।
काटे गए हरे पेड़ रेंज में भिजवाए
बहसूमा। कस्बा स्थित एनएच 119 उत्तरी छोर पर कॉलोनी के सामने से वन माफिया द्वारा काटे गए यूके लिप्टिस के पेड़ों के मामले मेें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पैमाइश कर पेड़ों को ट्रैक्टर ट्रालियों से हस्तिनापुर रेंज भिजवाया। शुक्रवार रात वन माफियाओं ने सड़क किनारे 17 हरे भरे पेड़ काट दिए थे। हस्तिनापुर रेंजर विनोद कुमार ने वन दरोगा संसार सिंह की तहरीर पर तहसील अभिलेखों में दर्ज नामों के आधार पर कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रेंजर विनोद कुमार कहना है कि आरोपियों के यहां नोटिस चस्पा कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों की फीस माफ कराने की मांग
बहसूमा। मवाना तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान संगीता रानी ने शनिवार को एसडीएम मवाना ऋषिराज शर्मा को बच्चों की फीस माफी कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रधान ने बताया कि उनकी क्षेत्र पंचायत में प्राइवेट स्कूलों के संचालक तीन माह की फीस के लिए बेरोजगार अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इस अवधि में बच्चे स्कूल में भी नही गए है।
विज्ञापन

बस की चपेट से युवक घायल
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित मोड़ खुर्द के पास शनिवार दोपहर रामराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लेकर मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस रोडवेज बस को कब्जे में ले थाने लाकर खड़ा कर दिया। गंभीर रूप से घायल के बारे में जानकारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें