फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने तेल माफिया के खिलाफ दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मिलावटी तेल के मामले में आपूर्ति विभाग ने माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दे दी है। अब पुलिस भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस का दावा है कि डीएम की संस्तुति के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन

परतापुर पुलिस ने मिलावटी तेल के गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने एक तेल माफिया को पकड़ लिया है। पुलिस दो दिन से तेल माफिया से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आपूर्ति विभाग ने भी मामले की जानकारी और जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि आपूर्ति विभाग ने थाने की पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें माफिया को आरोपी माना है। पुलिस ने बताया है कि आपूर्ति विभाग ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस का कहना कि डीएम की संस्तुति के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना कि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
---
कई जिलों में फैला है नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक तेल माफिया का बड़ा नेटवर्क है और कई जनपदों में मिलावटी तेल सप्लाई करने का धंधा चल रहा है। बताया गया है कि तेल माफिया ने केमिकल सप्लाई करने का लाइसेंस बनवाया हुआ है। उसी के आड़ में मिलावटी तेल का काम चल रहा है।
विज्ञापन

---
चल रही जांच
पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस और आपूर्ति विभाग की जांच में मिलावटी तेल का खेल सामने आया है। नापतोल विभाग ने भी जांच की है। डीएम की रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज होगा। -अमित कुमार राय, ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें