फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आपूर्ति विभाग ने पकड़ा 100 लीटर मिलावटी पेट्रोल

Mon, 05 Jun 2023 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आपूर्ति विभाग ने रविवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित विकास पुरी में एक साइकिल की दुकान पर छापेमारी कर 100 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया है। दुकान पेट्रोल में थिनर मिलाकर बेच रहा था। विभाग के अधिकारियों ने दुकानदार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और मिलावटी पेट्रोल को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के एआरओ पशुपति ने बताया कि प्रह्लादनगर निवासी दीपक विकास नगर में दुकान पर साइकिल ठीक करने का कार्य करते हैं। इसी के साथ वह दुकान पर थिनर मिलाकर पेट्रोल भी बेच रहा था। रविवार को उन्हें इस संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वह लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को लेकर विकास नगर स्थित दीपक की दुकान पर पहुंचे और छानबीन की तो वहां से 100 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद हुआ। दीपक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पेट्रोल को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दीपक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें