मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में दीक्षोत्सव के अंतर्गत कविता लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शीर्षक राष्ट्र एवं समाज था जिस पर छात्र-छात्राओं ने कविता लेखन किया। छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोक संस्कृति एवं राष्ट्रीय प्रेम के प्रति अपने उदगार कविता लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रो. आराधना, प्रो. दिनेश कुमार और डॉ. अपेक्षा चौधरी निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में सनी कुमार ने प्रथम, खुशी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष नीलू जैन गुप्ता एवं समन्वयक प्रो. केके शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद