फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर तकनीक से होने वाले लाभ की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और आईआईटी रोपड़ के मध्य हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन किया गया।
विज्ञापन

अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. केके सिंह रहे। प्रशिक्षण में 17 संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 14 प्रतिभागी तकनीकी महाविद्यालय से और तीन प्रतिभागी कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से थे। डॉ. जयवीर सिंह ने कृषि में सेंसर तकनीक के उपयोग व उससे किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। डॉ. विवेक कुमार, डॉ. नीलेश चौहान, डॉ. पीके सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को नवीन प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। देशराज ने प्रतिभागियों को कृषि में सेंसर प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, थ्री-डी प्रिंटिंग के अनुप्रयोगों के साथ बीएलई किट पर वीएस कोडिंग से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी दी। डॉ. वीपी चौधरी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। इसके बाद प्रमाणपत्र वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें