संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आर्य समाज मवाना के साधारण अधिवेशन एवं वार्षिक निर्वाचन का आयोजन हुआ। सर्वसम्मति से प्रधान पद पर सुनील गुप्ता (एडवोकेट) और मंत्री अनिल गोला चुने गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी आर्य समाज मवाना की अंतरंग सभा का गठन करने के साथ-साथ आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश (लखनऊ) एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मेरठ के लिए प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
साधारण अधिवेशन और वार्षिक चुनाव में पवन रस्तोगी, आलोक राजवंशी (एडवोकेट), और राजेश कुमार आदि सदस्यों ने सुनील गुप्ता को प्रधान पद और अनिल गोला को मंत्री पद पर चुने जाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि और हर्षध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व मंत्री अनिल गोला ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक वृत्तांत सदन के सामने प्रस्तुत किया। विपिन रस्तोगी ने वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पवन रस्तोगी, बलजीत सिंह, सुशील दुबलिश, आलोक राजवंशी एडवोकेट, रामकृष्ण यादव एडवोकेट, राजेश कुमार, ब्रजपाल सिंह त्यागी, ओमपाल सिंह, मूलशंकर, राजीव रस्तोगी और विनोद कामिल आदि उपस्थित रहे।