मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को भाजपा नेता सुनील भराला ने फूलबाग व ब्रह्मपुरी मंडल में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह नया भारत है। इसका नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अब दुश्मन की गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने रैपिड रेल व मेट्रो ट्रेन देकर मेरठ का मान बढ़ाया है। मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। इस अवसर पर अजय शर्मा, मनोज वर्मा, राजकुमार कौशिक, शिवा भारती, हरिओम जाटव, शिवम भारती, सती शर्मा, अंशुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद