मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की ओर से सरदार पटेल इंटर कॉलेज में जोड़ों के दर्द और मधुमेह निवारण के लिए शिविर 12 जून से चल रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर 18 जून तक चलेगा। शनिवार को राधेश्याम गुप्ता ने शिविर शुरू कराया। जिला कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने संचालन करते हुए सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन और पादोतानासन का अभ्यास कराया। वहीं, प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने योग का महत्व बताया। उन्होंने गहरे लंबे श्वास व अनुलोम विलोम प्राणायाम भी कराए। शिविर में अनीता राणा, अनिल मित्तल और अमित बंसल का सहयोग रहा। संवाद