मेरठ। गुरु गोरखनाथ पावन धाम गोरख दरबार में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। पंडित चंद्रभूषण शर्मा ने हनुमान जी की अद्भुत लीलाओं और उनके संदेशों का वर्णन किया। हनुमान जी के गुणगान से श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर कृष्ण भसीन, कविता नाथ, विनोद चौधरी, पंडित अरुण उपाध्याय, हर्ष गौरव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।