दौराला। कस्बे में विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला संरक्षक अमन सिंह, सोनू कश्यप, उम्मीद परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में धर्मप्रेमी व श्रद्धालु शामिल हुए और केसरी नंदन भगवान हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाकर सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया।
कथावाचक आचार्य राहुल प्रेमी ने अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सुंदरकांड पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें आदेश मस्ताना, विशाल उपाध्याय, उपकार रूहेला, विनय शर्मा ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और भगवान हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि भरतवीर अहलावत रहे। इस दौरान निविश राजपूत, लव शर्मा, सागर शर्मा, अवनीश कश्यप, नीटू, अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।