फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर राशियों पर भारी होगा सूर्य ग्रहण

विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर विभोर भारद्वाज। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। इस बार बृहस्पतिवार को होने वाले पूर्णग्रास सूर्य ग्रहण की अवधि साढ़े छह घंटे से अधिक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण धनु राशि तथा धनु लग्न से शुरू होगा। यह मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृष तथा मिथुन राशि पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य व चेहराज्योतिष विभोर भारद्वाज के अनुसार 26 दिसंबर(बृहस्पतिवार) को पूर्णग्रास सूर्य ग्रहण है जो कि सुबह आठ बजे से दोपहर 1:36 बजे तक रहेगा। ग्रहण अधिकतर राशियों पर भारी रहेगा। धनु राशि पर स्वयं बृहस्पति विराजमान हैं। इस लिए धनु व मीन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं, सिंह, कन्या, तुला, राशि के लिए यह मध्यम एवं कर्क तथा वृश्चिक राशि वालों के अनुकूल रहेगा। भारत के अधिकतर हिस्सों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। काल पुरुष की धनु राशि का संबंध धर्म से गहरा है इस लिए यह ग्रहण विभिन्न प्रकार के धार्मिक भेदभाव को जन्म देगा। सूतक का आरंभ 25 दिसंबर की रात्रि 8:17 से हो जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा नहीं की जाएगी।
प्रभाव कम करने के कुछ आसान उपाय
ज्योतिषाचार्य विभोर भारद्वाज के अनुसार सभी राशि वालों के लिए जपने का मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नम: का पाठ करें। एक वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को सीधे पैर में एक हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांध दें।
विज्ञापन

ग्रहण में परहेज
सूर्य की तरफ ना देखें, गर्भवती औरतें किसी भी प्रकार का फल दो हिस्सों में ना काटे, तरल या ठोस किसी प्रकार का भोजन न लें। अपवाद स्वरूप बच्चे वृद्ध तथा रोगीजन अल्प आहार ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें