फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी सीजन 2.0: तापमान 36 डिग्री के पार, बारिश के बाद फिर तपिश का असर, दिन में उमस से लोग हलकान

Sat, 27 Sep 2025 10:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और पश्चिम यूपी में बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाए। दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर, उमस से लोग परेशान। एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 142 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
गरमी से खुद को बचाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ और आसपास के जिलों में सितंबर के अंत तक गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर से तापमान चढ़ने लगा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही धूप तेज रही और दोपहर में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: प्राथमिक विद्यालय में घुसा गुलदार, रसोईया की सूझबूझ से बची बच्चों की जान, अभिभावकों में रोष

विज्ञापन

गर्मी के साथ ही शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को मेरठ का AQI 142 दर्ज किया गया।

गंगानगर: 138
जयभीम नगर: 158
पल्लवपुरम: 126
बेगमपुल: 138
दिल्ली रोड: 142
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें