मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को कौमी एकता सप्ताह के तहत ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई ने किया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। इन कार्डों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में सुमय्या ने पहला, रिया और अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशाखा और प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। संवाद