मथुरा क्यों पहुंची, पता नहीं
कीर्ति मथुरा क्यों और कैसे पहुंची, इस बारे उनके परिजनों और मामा को भी नहीं पता। यहां मौजूद हर कोई यही सवाल जानने को उत्सुक था कि कीर्ति आखिर मथुरा ही क्यों पहुंची। कीर्ति के मोबाइल में आखिरी कॉल उनके मामा विकास की मिली है। इससे पहले उसने किससे बात की है, यह राज अब उसके मोबाइल की पड़ताल से ही खुल सकेगा।
मामा से कहा था...सॉरी मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं
शनिवार को कीर्ति घर से विवि जाने के लिए निकली थीं। कीर्ति ने दोपहर बाद पौने तीन बजे अपने मामा विकास को फोन किया था। उनसे कहा था...मामा सॉरी, मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। इसके बाद मामा ने कई बार फोन पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद रहा।
उन्होंने मामले की जानकारी कीर्ति के माता-पिता को दी। परिजनों ने बेटी के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वह मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में मिली। उन्होंने जैत थाने की पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक छात्रा का शव बरामद होने की बात कही। पुलिस ने छात्रा के बैग से मिली आईडी के आधार पर उसका नाम कीर्ति बताया था। इसके बाद परिजन यहां से रवाना हो गए।