फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए

विज्ञापन
गांव हसनपुर कला में आयोजित किसान गोष्ठी में मौजूद किसान। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक के हसनपुर कलां गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें कृषि विभाग की योजनाओं, कृषि यंत्रों पर अनुदान और मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए गए। कृषि विभाग के नेत्रपाल शर्मा ने फसल उत्पादन बढ़ाने और कीट व रोग नियंत्रण की जानकारी दी। एडीओ कृषि माछरा सुरेंद्र कुमार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि किसान 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। विषय वस्तु विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के सुझाव दिए। उन्होंने मिट्टी की जांच, जैविक खाद और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन पर जोर दिया। इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान जग्गी कुमार, शिवकुमार गुर्जर और धर्मेंद्र खटाना सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें