फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलामल चीनी मिल ने किया 31.61 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान

विज्ञापन
नगलामल चीनी मिल। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
मुंडाली। नंगलामल चीनी मिल ने पेराई सत्र 2026-27 में 20 नवंबर तक 8.07 लाख क्विंटल गन्ने का भुगतान किया है। यह कुल 31.61 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। चीनी मिल महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा और गन्ना विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गन्ना बीज बदलाव कार्यक्रम में पुरानी प्रजाति कोशा 0238 के स्थान पर नई प्रजातियां कोशा 0118, कोशा 15023, कोशा 13235 और कोशा लख. 14201 बोने को प्रेरित किया जा रहा है। महाप्रबंधक ने किसानों से साफ और ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें