फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते चीनी मिल कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई

विज्ञापन
दौराला चीनी मिल में कोरोना वायरस को लेकर कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करते हुए। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर्मचारियों को किट व औषधि वितरित की। कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष कविंतेंद्र ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है। पर विभाग ने अभी तक कर्मचारियों के बचाव को कोई उचित कदम नहीं उठाया है। उन्होंने मुख्य अभियंता मेरठ को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों को किट व औषधि वितरित किए जाने की मांग की। उधर दौराला शुगर मिल में कोरोना वायरस को लेकर कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई गई। महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि मिल में सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराई गई। वहीं आगे भी समय-समय पर स्क्रीनिंग जारी रहेगी। मिल परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें