फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समौली गांव से गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समौली गांव से गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू
विज्ञापन

दौराला। दौराला चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से समौली गांव से गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू किया। सर्वेक्षण के दौरान किसानों से खेतों पर रहने की अपील की गई ताकि सर्वेक्षण में कोई त्रुटि न रहे।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप, सचिव प्रदीप यादव, महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान मंगलवार को समौली गांव पहुंचे। दौराला चीनी मिल व गन्ना विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया। गन्ना किसानों को एचएचटी मशीन के माध्यम से निर्गत सर्वेक्षण पर्ची उपलब्ध कराई गई। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह सर्वेक्षण के दौरान अपने खेतों पर ही मौजूद रहें। किसान अपनी मौजूदगी में शत-प्रतिशत गन्ने का सर्वे कराएं, ताकि आगामी सीजन में गन्ना आपूर्ति के दौरान उन्हें कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस मौके पर गन्ना प्रबंधक अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें