फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रसूलपुर मढ़ी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। रसूलपुर मढ़ी गांव में बुधवार को बजाज शुगर मिल किनौनी के गन्ना क्रय केंद्र पर विधिवत तौल शुरू हो गई। सत्यधाम आश्रम के महंत मांगेराम शर्मा ने प्रथम इंडेंट जारी कर गन्ना तौल का शुभारंभ किया। इस दौरान किसान नरमेंद्र ने अपनी पहली बुग्गी में गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचाया और तौल कराई। मलियाना गन्ना समिति द्वारा जारी इंडेंट पर तौल लिपिक संजय बावरा ने पहले दिन 350 क्विंटल गन्ने की खरीद की। इस मौके पर मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक लोकेश राणा ने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। इस मौके पर किसान इकबाल, सुधीर, डब्बू, अरविंद, सुरेंद्र, जिले, रणधीर सिंह, गन्ना प्रबंधक आशीष त्यागी, सचिन सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें