फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अधिकारियों से अभद्रता पर भड़के गन्ना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
दौराला- दौराला गन्ना समिति में धरने पर बैठे अ​धिकारी व कर्मचारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला गन्ना समिति में दिया धरना, बोले- इस तरह का व्यवहार रहा तो किया जाएगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। गन्ना भवन मेरठ पर चल रहे धरने में गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों से अपमानजनक व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में शुक्रवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। दौराला गन्ना समिति के अधिकारियों व कर्मचारी शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि यदि इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दौराला सुधीर सिंह ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी गन्ना भवन मेरठ पर अपनी मांग लिए धरना दे रहे हैं। बताया कि धरने के दौरान कुछ तत्वों ने उच्चाधिकारियों के साथ अभद्र भाषा व अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया। उच्चाधिकारी बार-बार किसानों के प्रतिनिधिमंडल से उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए सकारात्मक संवाद कर रहे हैं। इस तरह की भाषा का प्रयोग समाधान की जगह टकराव की स्थिति को पैदा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें। शुक्रवार को उन्होंने गन्ना समिति दौराला के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस तरह का कृत्य जारी रहा तो अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस कारण इंडेंट निकालना संभव नहीं होगा और चीनी मिलें नो केन में बंद हो सकती हैं। इस दौरान सचिव प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें