फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना विभाग ने किनौनी मिल और क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गन्ना विभाग व चीनी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर औचक छापा मारा। किसानों की गन्ने से लदी बुग्गी को पहले तौल करने के बाद फिर पांच क्विंटल के बाट रखकर कांटा चेक किया। इसके बाद टीम किनौनी चीनी मिल के गेट पर संचालित कांटों पर पहुंची और निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से मिल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्रा एवं सहायक चीनी आयुक्त सीएम उपाध्याय ने चीनी मिल किनौनी के गेट के कांटों का निरीक्षण किया। कांटा नंबर 4 पर तौल की गई किसान की गन्ने से लदी ट्रॉली को दोबारा कांटे पर तौल कराया गया। इसमें तोल में कोई अंतर नहीं मिला। इसके बाद 20 क्विंटल के मानक बाट से जांच करने के बाद भी कांटा सही कार्य करता हुआ पाया गया। इसी गन्ना लदी ट्रॉली को कांटा नंबर 5 पर जांच करने के लिए ले जाया गया। वहां भी तौल कांटा सही पाया गया।
मौके पर उपस्थित गन्ना किसानों के सामने इसी गन्ना लदी ट्रॉली को मैनुअल कांटे पर चेक करने पर कांटे ने सही वजन दिखाया। केन यार्ड में साफ सफाई एवं पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की कि गन्ना यार्ड में शौचालय न होने के कारण किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। कुछ किसानों ने बताया कि उनके कैलेंडर में लगी पर्चियां समाप्त होने वाली हैं। उन्हें अतिरिक्त पर्चियों के लिए समिति में एग्रीमेंट कराए जाएं ताकि किसान को अपना गन्ना कोल्हू या क्रशर पर डालने के लिए विवश न होना पड़े।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू कर पर्चियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह, जीएम केन जयवीर सिंह, मनीष दहिया, आदर्श राठी, अनुराग गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें