फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नंगलामल शुगर मिल में गन्ने की पेराई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से नंगलामल शुगर मिल में गन्ने की पेराई बाधित
विज्ञापन

माछरा। बारिश होने के कारण नंगलामल शुगर मिल में गन्ना का संकट पैदा होने के कारण पेराई चेन बंद करनी पड़ी। गन्ना इकट्ठा करने के बाद ही पेराई शुरू हो पाएगी। उधर, कोल्हू भी बंद रहे तथा बारिश के कारण गेहूं की बुवाई भी पिछड़ रही है।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित नंगलामल शुगर मिल अपनी पूर्ण क्षमता पर पेराई कर रही थी। लेकिन क्षेत्र में दो दिनों में हुई बारिश के कारण खेतों में खडे़ गन्ने की छिलाई नही हो पाई। वहीं गन्ना क्रय केंद्रों पर भी पानी भरने के कारण वहां पड़े गन्ने की ढुलाई नहीं हो पा रही है। गन्ने की आपूर्ति न होने के कारण शुगर मिल नो केन होने के बाद पेराई बंद करनी पड़ी, जबकि शुगर मिल में 100 से अधिक गांवों का गन्ना पहुंचता है। मौसम साफ होने के साथ ही शुगर मिल पर गन्ना इकट्ठा करके पेराई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं बुवाई पर संकट छाया
बारिश के बाद क्षेत्र में कोल्हू भी बंद हैं। जिससे किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट उत्पन्न हो गया है। किसान धर्मपाल, राहुल आदि का कहना है कि उनके पास शुगर मिल की गन्ना पर्चियां कम आ रही हैं, इसलिए वह गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे थे। वह कोल्हू पर गन्ना डालकर गन्ने के खेत खाली कर रहे थे, परंतु बारिश में कोल्हू बंद हो गए हैं। कोल्हू पर गन्ना का पेमेंट नकद मिल रहा था, उससे किसानों ने खाद, गेहूं का बीज खरीद लिया। गेहूं की बुवाई के लिए जो खेत जोतकर तैयार किए थे, उनमें बारिश से जलभराव हो गया है। अब दोबारा से खेतों की जुताई करनी पड़ेगी। कोल्हू संचालक महेश, रमेश का कहना है कि ईंधन भीग जाने के कारण कोल्हू देर से चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें