फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिछले सत्र से अधिक गन्ना पेराई, किसानों को 122 करोड़ ज्यादा मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले सत्र के मुकाबले मई माह तक इस बार चीनी मिलों में गन्ने की रिकार्ड पेराई की गई है। पिछले सत्र में मेरठ में छह मिलों में जहां कुल पेराई 728.39 लाख क्विंटल थी। वहीं, मौजूदा सत्र में इस अवधि तक 763.92 लाख क्विंटल तक पेराई पहुंच गई है। किनौनी और सकौती मिलों में पेराई खत्म हो चुकी है। दस मई तक अन्य मिलों में भी पेराई पूरी हो जाएगी। बचे हुए दिनों में भी 10 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस बार पेराई बढ़ने से जिले के किसानों को भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा। उन्हें पिछले सत्र के कुल भुगतान के मुकाबले मई माह तक ही 122 करोड़ से अधिक रुपये मिल जाएंगे।
विज्ञापन

मेरठ में किनौनी, सकौती, दौराला, मवाना, नंगलामल और मोहिउद्दीनपुर मिलें शामिल हैं। पिछले साल सत्र समापन से पहले किनौनी मिल ने 173 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, इस बार मिल ने 176.65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। वहीं, सकौती मिल ने पिछले सत्र में करीब 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, वहीं इस सत्र में 31 लाख क्विंटल से अधिक की पेराई की है। अन्य मिलों में पेराई अंतिम चरण में है। अभी तक कुल 35 लाख क्विंटल गन्ने की अधिक पेराई हो चुकी है। संवाद
पेराई में आगे, भुगतान में पीछे किनौनी मिल
किनौनी मिल का पेराई सत्र खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक मात्र 30 नवंबर 2022 तक के गन्ने का ही भुगतान किया गया है। मिल की ओर से कुल 85 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। मिल पर अभी भी किसानों का करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है। उधर, मोहिउद्दीनपुर मिल की ओर से भी मात्र फरवरी माह तक का 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

गन्ने की पेराई और भुगतान की स्थिति पर एक नजर
मिल पिछले सत्र में पेराई इस सत्र में पेराई भुगतान की स्थिति
किनौनी 170 लाख क्विंटल 176.65 लाख क्विंटल 85 करोड़ रुपये, 30 नवंबर तक का
सकौती 30 लाख क्विंटल 31.89 लाख क्विंटल 88 करोड़ रुपये, 29 मार्च तक का
दौराला 187 लाख क्विंटल 212.21 लाख क्विंटल 606 करोड़ रुपये, 2 अप्रैल तक का
मवाना 186 लाख क्विंटल 201.49 लाख क्विंटल 511 करोड़ रुपये, 16 मार्च तक का
नंगलामल 94.03 लाख क्विंटल 100.59 लाख क्विंटल 321 करोड़ रुपये, 19 अप्रैल तक का
मोहिउद्दीनपुर 58 लाख क्विंटल 41.17 लाख क्विंटल 75 करोड़ रुपये, एक फरवरी तक का
वर्जन
- 10 मई तक सभी मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने की उम्मीद है। भुगतान के लिए मिल अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। गन्ने की पेराई में इस बार वृद्धि हुई है। - दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें