फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटे के साथ लौट रही महिला से कुंडल छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर से बेटे के साथ स्कूटी पर लौट रहे महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल छीनने का प्रयास किया। प्रभात नगर निवासी सुनीता रविवार को अपने बेटे के साथ गंगानगर गई थीं। देर शाम वह अपने बेटे के साथ स्कूटी पर वापस लौट रही थीं। इसी बीच रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कुंडल छीनने का प्रयास किया। इस पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें महिला के हाथ पर चोट आ गई। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और सीओ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें