मुंडाली। गांव मुंडाली में बीते रविवार को विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान आस मोहम्मद की करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
आस मोहम्मद ने बताया कि गन्ने के खेत के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शनिवार को ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली जो पास में ही गन्ने के खेत में जा गिरी। देखते ही देखते खेत में आग फैल गई और गन्ने की फसल जलने लगी। खेत में आग लगने की सूचना पर मिलने पर पास में स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेल रहे खिलाड़ी और दर्शक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों और खिलाड़ियों की तत्परता से आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। किसान आस मोहम्मद ने बताया कि बिजली के तार ढीले होने के कारण उनमें से अक्सर चिंगारियां निकलती रहती थी। इस संबंध में उन्होंने मुंडाली बिजली उपकेंद्र पर कई बार शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान का आरोप है कि निगम की लापरवाही के चलते आखिरकार उनकी गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम से नुकसान का मुआवजा दिलाने और ढीले तारों को कसने की मांग की है।