फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन का तार टूटने से गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

माछरा। हसनपुर कलां में विद्युत हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से दो किसानों का 10 बीघा गन्ना जल गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हसनपुर कलां निवासी कमल सिंह पुत्र रिसाल सिंह व महावीर पुत्र नौबत सिंह ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है, जो कि काफी जर्जर अवस्था में है। कई बार हसनपुर कलां बिजली घर के अवर अभियंता से इस जर्जर लाइन को बदलने की शिकायत की गई, परंतु उन्होंने विद्युत लाइन नहीं बदली। शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कमल सिंह की आठ बीघा तथा महावीर की दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह जंगल में पहुंचे, जिसके बाद फोन पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हवा की गति धीमी होने के कारण आग अन्य किसानों के खेतों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कमल सिंह व महावीर सिंह ने बताया कि फुंके हुए गन्ने को कहां डाला जाए, इसका रास्ता नहीं सूझ रहा है। अभी तक शुगर मिल भी शुरू नहीं हुआ है। आग से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उनके परिवार का पालन पोषण करने का केवल खेती ही एक आसरा है। इससे अलग भी उनके पास गन्ने की कोई फसल नहीं है, जिससे इस नुकसान की भरपाई की जा सके। पीड़ित किसानों ने किठौर थाने पर गन्ने की फसल जलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें