फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोक्का बोइंग से अधिक प्रभावित हुई गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
पोक्का बोइंग से अधिक प्रभावित हुई गन्ने की फसल
विज्ञापन

मवाना। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मैनेजर सिंह ने किसानों से प्रजाति बदलाव पर ध्यान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मवाना चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना प्रजाति को-0238 चोटी बेधक (टॉप बोरर), पोक्का बोईंग से अत्यधिक प्रभावित हुई है। लाल सड़न रोग से प्रभावित खेत पाए गए हैं। सर्वाधिक क्षेत्रफल में एक ही प्रजाति को-0238 को बोने से कीट व रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है व इस प्रजाति की पैदावार में गिरावट भी आई है। गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. मैनेजर सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक) द्वारा चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।
डॉ. मैनेजर सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक) ने किसानों को बताया गया कि एक ही प्रजाति का रकबा अधिक होने से रोग व कीट के अत्यधिक होने की संभावना रहती है। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध है कि प्रजाति बदलाव पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि खेत की तैयारी के समय ट्राईकोडर्मा 4 किलो प्रति एकड़ को 2 क्विंटल सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर 48 घंटे छाया में रखकर प्रयोग करें। खेत में सिंचाई करते समय खेत को पानी से लबालब न भरें। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल ने सोमवार को नए पेराई सत्र 2022-23 का 26 नवंबर से 9 दिसंबर तक का 56.35 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। जो शीघ्र ही किसानों को खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें