फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोल्हू बंद, गेहूं की बुवाई पिछड़ी, किसानों पर आर्थिक संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। माछरा और रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे क्षेत्र में अचानक ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्रामीणों को पहली सर्दी का अहसास हुआ।
इस बेमौसम में बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे गन्ने की छिलाई का काम रुक गया है। खुले में रखी खोई भीगने से अमरपुर, बहरोडा, गोविंदपुरी आदि में चल रहे गन्ना कोल्हू बंद हो गए हैं। ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली खोई के भीगने से गुड़ बनाने का काम ठप हो गया है। इस दोहरी मार से कोल्हू संचालकों, गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों और मजदूरों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में पानी भरने और नमी के कारण आगामी गेहूं की बुवाई में देरी की संभावना है। किसान प्रमोद कुमार, राकेश, मुकेश त्यागी और राहुल का कहना है कि खेतों में पानी सूखने के बाद ही बुवाई हो सकेगी। बारिश से अगेती बुवाई के पिछड़ने की पूरी संभावना है। इससे आगामी फसल चक्र को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें