फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर फटा मोबाइल: शर्ट की जेब में रखा था फोन, धमाके ने उजाड़ दिया परिवार; दो बच्चों के सिर से उठा साया

Wed, 21 Oct 2026 11:12 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चलती बाइक पर जेब में मोबाइल फटने से गिरकर बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौत हो गई। कर्मचारी भतीजे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था। 
विज्ञापन
Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जेब में तेज धमाके के साथ मोबाइल फटने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार चीनी मिल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब खाईखेड़ी चीनी मिल का कर्मी विकास (40) भतीजे की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर वहां से निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव का निवासी विकास शाहपुर क्षेत्र के गांव माजरा से रिश्ते के भतीजे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। भतीजे लक्ष्य ने बताया कि जब वह शहर के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत वहलना चौक के समीप पहुंचा तो शर्ट की ऊपर की जेब में रखा स्मार्ट फोन अचानक फट गया।

इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के अलावा हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में हार्ट में परेशानी बताए जाने पर उसे जानसठ रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

वहां उसे सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना खालापार प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जेब में रखा मोबाइल फटने के कारण हादसा हुआ और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विकास के परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी याशिका चौहान, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

हार्ट में परेशानी के कारण किया रेफर
विकास को घायल अवस्था में सरकारी एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी लाया गया था। घायल को उपचार दिया गया, लेकिन हृदय संबंधी दिक्कत बढ़ने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था। -डॉ. संजय वर्मा, सीएमएस जिला चिकित्सालय
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें