फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल अकाउंट विभाग कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 103 लोगों की एंटीजन से तथा 38 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। वहीं, शुक्रवार को भेजी गई आरटीपीसीआर में दो पॉजिटिव मिले। वहीं, दो दिन में मवाना शुगर मिल के अकाउंट विभाग में 10 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर, 10 दिन के लिए सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी पर 103 लोगों की कोरोना की जांच एंटीजन किट से की गई। जिसमें सभी नेगेटिव मिले। वहीं, 38 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में गांव खेड़की जदीद व मवाना खुर्द का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दूसरी ओर सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो तथा शुक्रवार को 8 कर्मचारी मवाना शुगर मिल के अकाउंट विभाग के संक्रमित मिलने पर विभाग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसे 10 दिन के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें